Sunday 28 October 2018

डिप्रेशन से बचने के कुछ आसान तरीके...


पने आप को आनेवाले हर मुश्किल हालात के लिये तैयार रखिए। खुदको समय दीजिये।सुख दुख को balance करना सीखिये। अगर आप छोटी छोटी बातोंका ध्यान रखेंगे तो इस भागदौड़ भरी जिंदगी में भी खुदको खुश और डिप्रेशन से दूर रख सकते हो।


Deppresion से बचने के तरीके
●बात करे , मदद माँगे
अगर आप उदास हो या किसी बात से परेशान हो तो वक्त रहते,इस बात को अपने परिजनों के साथ या friends के साथ share करे।छोटी छोटी बातें दिल में रखने से बाद में आपको ज्यादा तकलीफ हो सकती है।इससे अच्छा है कि आप इस पर खुलके बात करो,मदद माँगो।अगर आपके दिल में कुछ दर्द है तो अपनों से बाँटो।वैसे तो कह देने से दर्द खत्म नही होता,लेकिन जब इसका फैलाव एक दिल से दूसरे दिल तक हो जाता है तो उसका रंग बहोत हल्का हो जाता है।।इसलियें जरूरी है कि आप अपनोंसे बात करो।प्यार बाँटने से बेशक रिश्ते गहरे हो जाते है लेकिन दर्द बाँटने से वो और भी मजबूत हो जाते है।कभी कभी दर्द आपको अपनोंके और करीब लाता है।

●दोस्तोंसे जुड़े रहे
कहते है , दोस्तों से बड़ी और कोई दौलत नही होती।जो बात घरवालोंसे कहने से आपको डर या संकोच  महसूस होता है, वो बात आप आसानीसे दोस्तों को बता सकते हो।उनकी मदद माँग सकते हो।कभी आप उदास हो तो अकेले रहना ठीक नही।इससे आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।आप दोस्तों के साथ समय बिताओ,उनसे बाते करो।हमेशा अपने दोस्तोंसे से जुड़े रहिए।

● आज में जिए.....

इंसान को अपने आज में जीना चाहिए।अगर आप अपनी पुरानी गलतोयों को याद करेंगे,खुदसे शिकवा करेंगे तो धीरे धीरे आप डिप्रेशन के करीब पहुँच जाएँगे।बिता हुआ कोई भी पल,आप बदल नही सकते हो।जो बित गया सो बित गया वो अपने बस में नही होता।तो क्या फायदा पुरानी बातों को सोचकर।आपको आनेवाले पल के बारे में सोचना चाहियें क्योंकी , आनेवाला पल बिल्कुल कोरे कागज की तरह होता है।उसपर आप अपनी मर्जी से लिख सकते हो।

● काम का tension ना ले

आपको अगर अपने कार्यालय में कोई तकलीफ है या आप तनाव महसूस कर रहे हैं तो आपको इसपर गम्भीरता से सोचना चाहिए।आपकी चिंता की वजह नौकरी है और आप वहाँ संतुष्ट नही हैं तो आपको ऐसी जगह काम नही करना चाहिए।ये चिंता आपको आगे जाकर डिप्रेशन का शिकार बना सकती है।जो आपको सुकून ना दे सके वो नौकरी किस काम की?

●अपने आप को समय दीजिये

हर रोज Office, घर, शहर और वही दिनचर्या आपके दिल और दिमाग पर बुरा असर डाल सकती है।इसलिये जरूरत है कि आप बीच-बीच में छुट्टी लेकर कही घूमने जाए।माहौल बदलते रहने से मन fresh हो जाता है।आपको खुदको समय देना चाहिए।

●म्यूजिक सुने
संगीत में बड़ी अलौकिक शक्ति होती हैं।अच्छा संगीत मन आनन्दित और शांत कर देता है।ये बात वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित हो चुकी है।जब भी आप उदास है ऐसा लगे तो संगीत सुनना चाहिए।लेकिन एक बात का ध्यान रखिये,जरूरत से ज्यादा गम भरे गाने ना सुने।इससे आप और भी उदास हो जाएंगे।हल्का फुल्का संगीत सुने।

●वक्त पर खाए और रोजाना व्यायाम करें

आपको अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिये।वक्त पर और संतुलित खाना खाने की आदत आपको सेहतमंद बनाती है।इससे मन भी खुश रहता है।इसके साथ ही रोज समय निकालकर व्यायाम भी करना चाहिए।आप दिन में किसी भी वक्त व्यायाम कर सकते हो, लेकिन सुबह का समय इसके लिए सही और ज्यादा फायदेमंद होता हैं। व्यायाम करने से शरीर में सेरोटोनिन और टेस्टोस्टेरोन जैसे hormones release होते हैं,जो दिमाग को स्थिर और शांत करते है।इससे शरीर मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
आप अपने पसंद का कोई भी व्यायाम कर सकते हो...जैसे कि,
वॉकिंग
जॉगिंग
सायकलिंग
स्विमिंग

●पूरी नींद सोएं
अच्छी और पूरी नींद आपकी सारी थकान दूर कर देती है।रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटोंकी नींद जरूरी होती है।अपनी नींद के साथ समझौता ना करे।आप कितने भी व्यस्त हो तो भी आपको समय पर सोना चाहिए।

●diary लिखने की आदत डालें

 हम अपने दिल की हर बात दूसरों को नही बता सकते।कभी कभी कुछ तो ऐसा होता हैं जो मन का मन में ही रह जाता हैं।ना हम किसीसे कह पाते है और नाही अंदर की तकलीफ सह पाते है।इस दुविधा से अगर बाहर आना हैं तो अपने अंदर के लेखक को जगाइए।diary लिखने की आदत डालिये।मन की वो हर बात आप अपनी diary में लिख सकते है।इससे आपका मन हल्का हो जाएगा और दिल पर कोई बोझ नही रहेगा।

● माफी माँगना और माफ करना सीखिये

हमारे बहोतसे दुःखों का कारण हमारे अंदर का अहंकार होता है।जो हम बेवजह पालते हैं।सबसे बेकार चीज अगर कुछ है तो वो यही है।हमे इससे बाहर आकर सोचना चाहिए।दूसरोंको माफ करना और जरूरत पड़े तो माफी माँगना अगर हम सिख जाए तो बहोतसी मुसीबते टल सकती है।


हमेशा खुश रहिये,हँसते रहिये......



No comments:

Post a Comment

गोड गोजिरं बालपण

गोड गोजिरं एक बालपण.... पावसाच्या सरीनी भिजलेलं... स्वप्न ठेऊन होडिमधे.... त्याच्यापाठी वाहणारे..... त्याला काळजी फक्त त्या होडीची, चि...